Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

कांग्रेस की विजय सम्मान रैली कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे राहुल गांधी

 

कांग्रेस की विजय सम्मान रैली कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे राहुल गांधी 

रैली में उमड़ी भीड़ से कांग्रेसी गदगद

राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को  किया सम्मानित 

 

देहरादून (अमित नौटियाल) – कांग्रेस की विजय सम्मान रैली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून पहुंचे। राहुल गांधी ने कांग्रेस की विजय सम्मान रैली में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया…. वही राहुल गांधी की रैली में अपार भीड़ देखने को मिली। राहुल गांधी ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले राहुल गांधी ने  सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत को श्रद्धांजलि दी। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से मेरा और मेरे परिवार का बेहद लगाव है। मेरी दादी और पिता देश के लिए शहीद हुए है। वहीं राहुल गाँधी ने कहा कि वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि 1971 के युद्ध में देश के वीर सैनिकों ने अपने पराक्रम से पाकिस्तानी सेना को परास्त किया था। इसी जीत पर सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद रखने के लिए 16 दिसम्बर को हर साल विजय दिवस मनाया जाता है। कहा कि वीर सैनिकों के कारण ही हम खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

 

इस दौरान राहुल गांधी भाजपा की सरकार पर जमकर बरसे…. कहा कि कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार को झुकना पड़ा और तीनो कृषि बिल वापस लिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तीन पूंजीपतियों की सरकार है। कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है तबसे पूरे भारत में बेरोजगारी छाई है। उत्तराखंड यदि  कांग्रेस की सरकार आती है तो कांग्रेस बेरोजगारी को दूर करेगी। भाजपा की सरकार ने जो वादे किये थे वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। मोदी सरकार देश की आर्थिक शक्ति को नष्ट कर रही है…. वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय है 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर कांग्रेस गदगद है। अब यह देखने की बात है कि यह भीड़ कांग्रेस को कितना फ़ायदा पहुंचाती है।

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

Related posts

उत्तरकाशी:मिलेट योजना के तहत किसानों को मोटे अनाज का उचित मूल्य मिलेगा:जिलाधिकारी

admin

प्रभारी मंत्री यतेश्वरानंद ने अस्पताल का किया निरीक्षण, दी सौगात।

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :सुरंग के आर पार हुआ रेस्क्यू पाईप, मेडिकल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम घुसी सुरंग में

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page