Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:गढ़वाल आयुक्त ने गंगोत्री में स्थलीय निरीक्षण कर लिया ब्यवस्थाओं का जायजा

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने शनिवार को गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी उपस्थित रहे।

आयुक्त गढ़वाल रमन ने स्नान घाट व साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखा। तथा तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। मुखबा जांगला सड़क मार्ग बनाने की तीर्थ पुरोहितों द्वारा मांग की गई। जिस पर कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि वन भूमि के निस्तारण होने के बाद शीघ्र ही सड़क मार्ग बनाने की कार्यवाही कर ली जाएगी। इसके अतिरिक्त आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि वर्तमान में कोविड के कारण चारधाम यात्रा स्थगित है,परिस्थितियां अनुकूल रहने पर अगले कुछ महीनों बाद चारधाम यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। जनपद उत्तरकाशी में कोविड के कुछ केस जरूर कम हुए है लेकिन फिर भी सतर्क व सावधानी बरतनी जरूरी है तथा सरकार द्वारा जारी एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करना है।

इस दौरान एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल,राजेश सेमवाल,रविन्द्र सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल मौजूद थे।

Related posts

एस.पी. ममगाई लिखित ऐतिहासिक नाटक “ज्योतिर्मयी पदमिनी” का लोकार्पण वाणी और अभिनय से कलाकार कथानक को जीवंत करते हैं : सविता मोहन

Arvind Thapliyal

स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्री ने श्रीयंत्र टापू में राफ्टिंग का किया शुभारंभ,एनसीसी व स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी परेड की शानदार प्रस्तुति

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी भ्रमण पर पंहुचे सीएम धामी,सांकरी में केदारकांठा शीतकालीन महोत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने शीतकालीन पर्यटन को बताया आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव…. पढ़ें खबर ‌

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page