Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम खेल राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:विधिक साक्षरता शिविर में एस एच ओ मनेरी ने ग्रामीणों को नशा,साइबर,महिला एवं अन्य अपराधों के प्रति किया जागरूक

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

आज नेताला में जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वधान में आयोजित ‘विधिक साक्षरता शिविर’ के दौरान प्रभारी निरीक्षक मनेरी कमल कुमार लुंठी द्वारा ग्राम वासियों को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों,साइबर क्राईम, महिला अपराध एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। Drugs Free Devbhoomi:2025 को सफल बनाने हेतु युवाओं को नशे के चुंगल से बचाने तथा आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद मेंं चलाये जा रहे “हर घर हो जागरुक” अभियान के क्रम में सभी को आपातकाल की स्थिति में 112 व साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त 1930 पर कॉल करने हेतु बताया गया। नशे के खिलाफ ग्रामवासियों से पुलिस का सहयोग करने तथा अवैध नशे का कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नं0- 7455991223 पर देने की अपील की गई।

Related posts

सिलक्यारा बैंड में बादल फटा, जिंदा गाय हुई दफन, मकानों में आई दरारे

admin

समस्त कार्यालयों के भीतर एवं आसपास सेनेटाइज करने के आदेश जारी

admin

उत्तरकाशी:आत्महत्या के लिये उकसाने पर एक ब्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page