Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देव डोलियों के कुम्भ स्नान में कोविड नियमों का पालन करना होगा, टेस्ट जरूरी – महाराज

ब्यूरो

देहरादून। कोरोना महामारी के चलते चारधाम यात्रा और कुम्भ में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को तीन प्रमुख टेस्टों सीबीएनएएटी, टीआरवीईएनएटी, आरटीपीसीआर में से किसी एक टेस्ट के आधार पर ही यात्रा की अनुमति होगी।
पर्यटन, संस्कृति,धर्मस्व एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने महाकुम्भ और चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और साधु-संतों से अनुरोध किया है कि वह धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का निर्वाहन करने के लिए देह दूरी, सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करते हुए कोविड नियमों का पालन अवश्य करें, ताकि हम सब एक दूसरे के सहयोग से चारधाम यात्रा और कुंभ का सफलता पूर्वक संचालन कर सकें। श्री महाराज ने चारधाम यात्रा के विषय में स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा पर राज्य के बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को तीन प्रमुख टेस्टों सीबीएनएएटी, टीआरवीईएनएटी, आरटीपीसीआर में से किसी एक टेस्ट के आधार पर ही यात्रा की अनुमति दी जायेगी।
संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने बताया कि हरिद्वार में महाकुंभ पर आयोजित होने वाले देव डोलियों का कुंभ स्नान निर्धारित समय पर कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। उन्होने कहा कि चूंकि सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू का ऐलान किया है इसलिए पूर्व में मुख्यमंत्री से और आज मुख्य सचिव से हुई मेरी वार्ता के बाद उन्होने 24 और 25 अप्रैल को देव डोलियों के सत्कार, सम्मान और कुम्भ स्नान कार्यक्रम को अनुमति देने की बात कही है। इस कार्य के लिए साधु संतों सहित सभी पुलिसकर्मियों और ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को भी आवश्यक हिदायत दे दी गई है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

admin

नौगांव विकासखण्ड के ग्राम पूर्व प्रधान बलवंत सिंह रावत को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान 2024-25

Arvind Thapliyal

गेंवला पांडव नृत्य के आयोजन में स्वर्गरोहणी से पहले गंगा स्नान को निकले पांडव।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page