Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गेंवला पांडव नृत्य के आयोजन में स्वर्गरोहणी से पहले गंगा स्नान को निकले पांडव।

ब्रह्मखाल/सुरेश रमोला।नौ दिवसीय पांडव नृत्य के आयोजन में अंतिम दिन पांडवों ने स्वर्ग रोहणी से पहले गंगा स्नान कर ग्रामीणों को अपना आशीर्वाद दिया और अगले आयोजन तक गांव की सीमाओं को आसुरी शक्तियों से सुरक्षित कर चारों दिशाओं में अपने किलों को मंत्रों से अभिमंत्रित किया। भंडारस्यूं पट्टी के मध्य गांव ब्रह्मखाल गेंवला में विगत नौ दिनों से आयोजित किया गया पांडव नृत्य का धार्मिक परंपराओं के साथ सम्पन्न हो गया। छाडी और जागरों के ज्ञाता कृष्णानन्द सेमवाल और शंभू प्रसाद उनियाल ने महाभारत की गाथाओं का सार तुकांतों से जोड़कर श्रोताओं और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पांडवों ने ग्रामीणों पर अवतरित होकर पांडव युग की यादों से धर्म-कर्म की शिक्षा गांव वालों को दी और देव शक्तियों का हमेशा आह्वान करते रहने की प्रेरणा दी। मंडाण नृत्य में पांडवों ने हल चलाकर खूब अन्न धन पैदा होने का वरदान ग्रामीणों को दिया और अन्नपूर्णा माता का भंडार गांव के हर परिवार में पूर्ण रहे इसके जौ की जवारी धरती पर बोये। गैंडै के वध के दौरान पांडवों ने ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया। मट्ठा लगाकर मंथाई से माखन निकाल कर उन्होंने दूध दही घी माखन से परिपूर्ण रखने का आशीर्वाद भी ग्रामीणों को दिया। नौ दिनों तक अखंड ज्योति और अखंड अग्नि के सहारे गेंवला के ग्रामीण पांडव नृत्य के भक्तिभाव में समर्पित रहे। इस दौरान बौखनाग देवता की डोली भी मंडाण में आह्वावित रही ।

Related posts

उत्तरकाशी:64 मिश्रित परीक्षा केंद्रों पर होंगी बोर्ड परीक्षायें

admin

यमुनोत्री हाईवे पर सप्ताहभर से भूस्खलन का सिलसिला, हनुमानचट्टी और जंगलचट्टी में भी बार-बार थम रही आवाजाही,डीएम प्रशांत आर्य ने अधिकारियों संग किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण; एक सप्ताह में वैली ब्रिज तैयार करने, यमुना चैनलाइजेशन में मशीनें बढ़ाने और पैदल मार्ग पर सोलर लाइट लगाने के निर्देश…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page