Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली राज्य उत्तराखंड

गौरामाई मंदिर गौरीकुंड के कपाट खुले,24 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट

अमित नौटियाल

गौरामाई मंदिर गौरीकुंड के कपाट खुले

17 मई को खुलेंगे तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट

24 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट

बैसाखी के अवसर पर आज प्रात: साढे़ आठ बजे मां गौरा माई के कपाट खुल गये है। इस तरह अब चार धाम में कपाट खुलने की भी शुरुआत हो गयी है। केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में मां गौरादेवी का प्राचीन मंदिर है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले प्रत्येक वर्ष बैशाखी के पावन अवसर पर गौरामाई मंदिर के कपाट खुलते है। वहीँ मक्कू मठ( रुद्रप्रयाग):  तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 17 मई मध्याह्न 12 बजे  खुलेंगे। शीतकालीन गद्दी स्थल से 16 मई को डोली तुंगनाथ जी के लिए रवाना होगी। चोपता रात्रि प्रवास करेगी। वहीँ द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर जी के कपाट 24  मई को प्रात: बजे खुलेंगे। जबकि मदमहेश्वर जी की डोली 22 मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से  मदमहेश्वर जी के लिए प्रस्थान करेगी। वहीँ 22 को रांसी पहुंचेगी,23 को गोंडार, 24 मई को सिंह लग्न में पूर्वाह्न 11 बजे लगभग कपाट खुलेंगे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

*दिल्ली स्थित लाल किले के समीप हुए कार धमाके के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य में High Alert जारी,कई मौत पढ़े खबर

Team Yamunotri Express

यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हैली सेवा का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page