Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चम्पावत बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

दर्दनाक हादसा:प्राथमिक विद्यालय के बाथरूम की छत गिरने से छात्रा की मौत, दो अन्य घायल

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express ब्यूरो

राज्य में कुमाऊँ मण्डल के चम्पावत जिले से एक दर्दनाक हादसे की सूचना मिली है, यहां एक प्राथमिक विद्यालय के बाथरूम की जर्जर छत गिरने से एक मासूम छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए हैं।प्रप्त जानकारी के अनुसार जनपद के पाटी मैनखण्डा में आज सुबह प्राथमिक विद्यालय के बाथरूम की जर्जर छत भरभराकर गिर गई जिसकी चपेट में आने से कक्षा तीन में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो अन्य छात्र घायल हो गए।घटना से विद्यालय में मातम छा गया है।मृतक छात्रा हेमा के परिवार में कोहराम मच गया है।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विद्यालय में हुई इस घटना से अभिभावकों में रोष व्याप्त है।आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

Related posts

चम्पावत ब्रेकिंग :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 54 हजार से अधिक मतों से विजय

admin

एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं को कराया जलपान, तीर्थयात्रियों ने जताया आभार ,पढ़े पूरी खबर…..

admin

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ऑल वेदर के चल रहे रोड़ चौड़ीकरण से कई जगह बने डेंजर जोन 

admin

You cannot copy content of this page