Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देहरादून बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

मौसम:उत्तराखंड के इन जनपदों में दो दिन फिर जमकर बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

फिलहाल मानसून छूट देने के मूड़ में नही दिखाई दे रहा है।राज्य के कुछ जनपदों में आगामी दो दिन कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।जिसके कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कल शाम साढ़े पांच बजे जारी मौसम बुलेटिन में जानकारी दी है कि आने वाले 23 जुलाई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली तथा बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।तथा 24 जुलाई को देहरादून बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। राज्य में 24 के बाद बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार है।
मौसम विभाग ने 25 जुलाई को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बरसात तथा 26 जुलाई को तेज बौछार के साथ जनपदों में हल्की से मध्यम गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के चलते कुछ जगहों पर भूस्खलन हो सकता है, तथा सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन प्रभावित हो सकता है।पहाड़ी इलाकों में नदी नालों के जल स्तर में भी वृद्धि होने की संभावना है, मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related posts

बड़ा हादसा :नदी में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने पांच को बचाया, छह लोग लापता, रेस्क्यू जारी

Jp Bahuguna

आस्था ।यमुना संरक्षण का महाअभियान पूरा: 756 दिनों तक चली 108 कथाओं का ऐतिहासिक समापन, खरशाली में पंचमुखी हनुमान स्थापना बनी आस्था का प्रतीक

Arvind Thapliyal

जिला योजना से स्वीकृत धनराशि का समय से हो सही उपयोग: डीएम 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page