Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर -कुम्भ मेले आने वाली प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा

 अमित नौटियाल देहरादून ।
कुम्भ मेले, हरिद्वार में आने वाली प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा
पूर्णागिरी मेले में आने वाली महिलाओं को भी मिलेगी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा
     मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी ने सूबे की मातृशक्ति को एक शानदार सौगात दी है। कुंभ के मुख्य पर्व दिवसों पर यहां महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मातृशक्ति के सम्मान  की दिशा में मुख्यमंत्री जी का यहा कदम बेहद अहम है।
     इन दिनों देवभूमि की धर्मनगरी में महाकुंभ की धूम है। बड़ी तादाद में देश विदेश के श्रद्धालू यहां पुण्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं। संतों के अखाड़ों का वैभव यहां की रौनक बढ़ा रहे हैं। सरकार के बेहतर प्रबंधन में संचालित हो रहे इस भव्य आयोजन में गंगा मैया के जयकारों व मंत्रोच्चार से धर्मनगरी गुंजायमान हो रही है। कुंभ का विशेष महत्व होता है। इस दौरान यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालू स्नान के लिए पहुंचेंगे।
     मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आवाजाही की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्णागिरी में आने वाली महिलाओं को भी बसों में आवाजाही की निशुल्क सेवा उपलब्ध रहेगी।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तरकाशी:नो पार्किंग में खडे वाहनों और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

admin

दुःखद News:-समाजसेवी अब्बल चंद कुमाई की धर्मपत्नी का निधन, विभिन्न सामाजिक -राजनितिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की,क्षेत्र में शोक की लहर

Team Yamunotri Express

विजिलेंस टीम ने 17 ग्रामीणों को बिजली चोरी में रंगे हाथों पकड़ा, मुकदमें की कार्यवाही गतिमान ,किस किस गाँव मे पड़े छापे ,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page