Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

PMGSY की निर्माणाधीन रोड़ पर धांधली का आरोप, कार्यवाही की मांग

बड़कोट। प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्ग में भारी धांधली का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान उपराड़ी ने उपजिलाधिकारी को लिखे पत्र में बड़कोट से उपराड़ी साड़ा मोटर मार्ग पर भारी धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
मालुम हो कि ग्राम सभा उपराड़ी और साड़ा गांव के लिए बड़कोट से पीएमजीएसवाई विभाग पुरोला मोटर रोड़ का निर्माण कर रही है । ग्राम प्रधान शान्ति प्रसाद बेलवाल ने उपजिलाधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उपराड़ी के बैण्डो पर तथा भूस्खलन स्थलों पर दी गयी दिवारें की गुणवत्ता सही नही है, खेतों पर पड़़ा मोटर रोड़ का मलवा यथावत पड़ा हुआ है जिसे नही हटाया गया है,
गांव को जोड़ने वाले सभी पैदल रास्ते विभाग ने क्षतिग्रस्त किये हुए है , पन्यार खड्ड और घाट खाला बरसात में विकराल रूप धारण कर लेते है विभाग ने उक्त स्थलों पर पुल/ब्रीज नही लगाये गये है जिससे खतरा बना हुआ है और विभाग का कोई भी कर्मचारी कार्यस्थल पर न होने से कार्य की गुणवत्ता पर सबालिया निशान लगने लाजमी है। उन्होने उपजिलाधिकारी से उक्त मामले में जांच की मांग की है। इधर उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम प्रधान का पत्र मिला है इसका संज्ञान लेते हुए जांच करायी जायेगी। और गुणवत्ता विहीन कार्य पाये जाने पर जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट भेजी जायेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उद्यमिता की ओर प्रेरित हो रहे हैं उत्तराखंड के युवा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

16 अप्रैल को पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस करेगा देशभर में संवैधानिक मार्च

admin

उत्तराखंड निजी विद्यालय संघ की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा,पढ़े पूरी खबर क्या रहा विशेष…..

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page