उत्तरक़ाशी।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकान्त मिश्रा के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ *नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान* चलाया हुआ है । विगत 03 दिन पूर्व पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था , अभियान को निरन्तर जारी रखते हुये एस पी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को और भी अधिक प्रभावी तरीके से कार्यवाही करते हुये नशा तस्करों को गिरफ्तार करने हेतु उचित दिशा निर्देश दिये गये । प्रभारी निरीक्षक मनेरी खुशीराम पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ सदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग हेतु थानाक्षेत्रान्तर्गत चैकिंग* कर रहे थे कि एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आकर बताया गया कि गंगोरी की ओर से 02 व्यक्ति मोटर साईकिल पर भटवाडी की तरफ जाने वाले है जिनके पास अवैध वस्तु हो सकती है इस सूचना पर पुलिस टीम सतर्क होकर चैकिंग करने लगी चैकिंग के दौरान *मनेरी झरने के पास* एक *मो0 साईकिल सवार दो व्यक्ति* आते दिखाई दिये जिनको पुलिस टीम द्वारा रोका गया तो चैक करने पर उनके कब्जे से अवैध चरस बरामद की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुध्द *थाना मनेरी में NDPS Act की धारा 8/20/60 में अभियोग पंजीकृत* किया गया। अभियुक्तों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। वाहन उपरोक्त को सीज कर थाने पर लाया गया।गिरफ्तार अभियुक्त गौतम सिंह रावत पुत्र स्व0 श्री गोविन्द सिंह रावत निवासी ग्राम भंकोली थाना मनेरी जनपद उत्तरकाशी और दूसरा महेश कुमार पुत्र श्री भजन शाह निवासी ग्राम भंकोली थाना मनेरी जनपद उत्तरकाशी हाल निवास ग्राम डांग थाना कोतवाली उत्तरकाशी से बरामद माल- 1.750 किग्रा0 अवैध चरस मय मोटर साईकिल था गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में खुशीराम पाण्डेय-प्रभारी निरीक्षक मनेरी,कानि0 दिनेश तोमर-थाना मनेरी, कानि0 सतीश कुमार- थाना मनेरी,कानि0 रमेश नेगी- थाना मनेरी आदि शामिल थे।
टीम यमुनोत्री Express

