Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कोरोना संक्रमण का बढ़ता भय, जनपद की सीमायें सील, प्रवेश पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के साथ करवानी होगी एंट्री

सुनील थपलियाल

उत्तरकाशी। कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण अब आम लोगों को डराने लगा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की सीमा अन्तर्गत डामटा , नगुण चिन्यालीसौड़ और आराकोट में वैरियर लगवाकर बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कोविड जांच एंव कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट देखने व एंट्री के लिए टीम गठित कर दी गयी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद सीमा के सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार को निर्देशित करते हुए जनपद में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए है । जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि डामटा पुलिस वैरियर के पास चैकपोस्ट बनवाकर बाहरी जनपदों से आने वालों की एंट्री एंव अन्य राज्यों से आने वालों से 72 घण्टे अन्तर्गत निगेटिव रिपोर्ट के बाद जनपद में प्रवेश दिया जाने का प्रावधान रखा गया है । इसमें पुलिस ,स्वास्थ्य कर्मी एंव अन्य विभागों के कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होने बताया कि जनपद में कोरोना का प्रकोप न हो इसके लिए सभी को सचेत रहने की आवश्यक है। उन्होने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि कोविड 19 के नियमों का सभी अनुपालन करें और मास्क व दो गज दूरी का सभी ध्यान रखें । उन्होने 1 अप्रैल से जनपद की सीमाओं पर कड़ाई से पालने करने का कोविड टीम को दिशा निर्देश दिये है। इधर जनपद के नगुण चिन्यालीसौड़ और आराकोट सीमा पर वैरियर लगा कर कोविड की जांच व हर व्यक्ति की एंट्री किये जाने के बाद जनपद में प्रवेश की अनुमति होगी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री का जनपद आगमन पर की मुलाकात और मंदिर समिति ने धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की व्यापक की सराहना, धामों की मर्यादा और महत्ता को कायम रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित कार्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम

Arvind Thapliyal

उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि, शौर्य व सैन्य भूमि है :राजनाथ सिंह

Jp Bahuguna

पर्यटन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश 

admin

You cannot copy content of this page