Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:दो किलो तीन सौ ग्राम चरस के साथ पुलिस ने किया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

जनपद की पुरोला थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तानअर्पण यदुवंशी प्रदेशभर मे चलाये जा रहे Drugs free Devbhoomi 2025 मिशन को बखूबी सफल बना रहे हैं, जनपद को नशामुक्त करने तथा युवा पीढी को नशे के चुंगल से बचाने के लिए वह लगातार सक्रिय हैं। उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/ एसओजी एवं एएनटीएफ की टीम को नशे पर पूर्ण रुप से शिकंजा कसने हेतु एक्शन मोड पर रखा हुआ है। अवैध नशे का कारोबार करने वालों की धर-पकड़ हेतु उनके द्वारा पुलिस टीमों को संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये दिन-रात चैकिंग में लगाया हुआ है।
इस क्रम में सुरेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी बडकोट एवं पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुरोला कोमल सिंह रावत व एसओजी प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व मे गत रात्रि में एसओजी एवं पुरोला पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी/चैकिंग हेतु टीम गठित की गई। चैकिंग के दौरान स्थान स्यूरी बैंड़, नौगांव-डामटा रोड के पास से बर्फीया लाल व विक्रम सिंह नामक 2 व्यक्तियो को क्रमशः 1 किलो 100.5 ग्राम व 1 किलो 200.6 ग्राम अवैध चरस (कुल 2 किलो 300.11 ग्राम अवैध चरस) के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर दोनो युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पुछताछ मे अभियुक्तो द्वारा बाताया गया कि वह चरस को लाखामण्डल के आस-पास से इकट्ठा कर उसको मुनाफे के लिये पुरोला व नौगांव की तरफ बेचने जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बर्फीया लाल पुत्र पत्ति लाल निवासी ग्राम करडा,पुरोला उत्तरकाशी उम्र 36 वर्ष तथा विक्रम सिंह पुत्र तेक बहादुर निवासी शेरा लाखामण्डल थाना चकराता, देहरादुन उम्र 35वर्ष के रूप में की गई है।
बरामद माल 2 किलो 300.11 ग्राम अवैध चरस की कीमत करीब- 2,30000 रु0 आंकी गई है।
गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अशोक कुमार- प्रभारी एसओजी उत्तरकाशी,उपनिरीक्षक राजेश कुमार- चौकी प्रभारी नौगांव, धर्मेंद्र परमार, रघुवीर पंवार, पूरण तोमर, ओसाब खान- एसओजी उत्तरकाशी, अनिल तोमर- एसओजी बड़कोट शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बरामगदी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये टीम को उत्सावर्धन हेतु 5,000 रु0/ का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

Related posts

आक्रोश।फ्री ग्रान्ट लकडी नहीं मिलने से वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का रोष दी चेतावनी…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

धारी में कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ और भंडारा हुआ। इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने जयकारे भी लगाए। पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी :अनियमितता मिलने पर दस फल- सब्जी विक्रेताओं के किये चालान

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page