Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो.प्रभाकर बडोनी को स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक सहित अन्य जिम्मेदारियां मिली

देहरादून

हेमवतीनंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल द्वारा प्रो.प्रभाकर प्रसाद बडोनी को आई.क्यू.ए.सी. सेल के अंतर्गत कुलपति द्वारा स्वच्छ भारत अभियान, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, उन्नत भारत,नमामि गंगे एवं ग्रीन कैंपस का संयोजक बनाया गया है। 22 जून को कुलसचिव द्वारा जारी कार्यालय आदेश द्वारा प्रो.बडोनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में कार्यरत प्रो.बडोनी पूर्व में भी प्रो.बडोनी स्पर्श गंगा अभियान के विशेष कार्याधिकारी के रूप में सराहनीय कार्य कर चुके हैं। चकराता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ और गंगा संरक्षण समिति के चंद्रवीर पोखरियाल ने प्रो.बडोनी को इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

  • टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तरकाशी:गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने किया यमुनोत्री धाम का दौरा

admin

अपर यमुना वन प्रभाग के अंर्तगत अवैध लकड़ियों के पातन का मामला आया सामने हुई गिरफ्तारी।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग कालेज की दो दिवसीय 47वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का गौचर मैदान से हुआ शुभारंभ…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page