Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अपर यमुना वन प्रभाग के अंर्तगत अवैध लकड़ियों के पातन का मामला आया सामने हुई गिरफ्तारी।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।अपर यमुना वन प्रभाग के अंर्तगत अवैध लकड़ियों के पातन का मामला सामने आया है ।
प्रभागियवनाधिकारी डा० अभिलाषा सिंह के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेंज शेखर सिंह राणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा बिगराड़ी बीट के कक्ष संख्या- 5 बी में देवदार के हरे खड़े वृक्ष का अवैध पातन करते हुये दीपक नेगी पुत्र श्री बलबीर सिंह नेगी ग्राम- कुमोला, तहसील – पुरोला, उत्तरकाशी को देवदार के स्लिपरों के साथ मौके पर गिरफ्तार कर भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वन अपराध दर्ज कर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लिया गया है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा भवान सिंह रावत, सरदार सिंह रावत एवं बन बीट अधिकारी सुशील भण्डारी, सन्दीप उनियाल, विपुलचन्द रमोला एवं मनोज चमोली आदि कर्मचारी शामिल थे।

Related posts

उपराड़ी साड़ा गाँव के ग्रामीणों का सपना साकार , रोड़ का विधिवत शुभारंभ किया MLA केदार सिंह रावत ने….

admin

आस्था।रूद्रेश्वर महादेव कंडाऊ मंदिर गृभगृह में विराजमान हुये विराजमान,सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख शांति समृद्धि की मांगीं मन्नत….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सार्वजनिक क्षति निर्माण कार्य को जिलाधिकारी ने विवेकाधीन कोष से आवंटित किये बीस लाख रुपये

admin

You cannot copy content of this page