Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने किया यमुनोत्री धाम का दौरा

 

जय प्रकाश बहुगुणा/सुनील थपलियाल
बड़कोट/उत्तरकाशी

कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन रविवार को यमुनोत्री धाम पहुंचे। आयुक्त ने कहा राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का दोनों धाम यमुनोत्री व गंगोत्री में किस तरीके से परिपालन हो रहा है उसका निरीक्षण किया गया। चूंकि वर्तमान में चारधाम यात्रा बंद है भविष्य में परिस्थिति अनुकूल होने पर यदि सरकार चारधाम यात्रा शुरू करती है तो उसकी अवस्थापना सुविधाओं का रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। इधर यमुनोत्री तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का मांगपत्र भी सौंपा।

मालूम हो कि आयुक्त गढ़वाल रमन ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं नव निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया व सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने यमुनोत्री धाम परिसर में स्थपित सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे चालू हालात में पाए गए। एसओपी का परिपालन सही पाया गया। पैदल मार्ग,मंदिर परिसर पर साफ सफाई व कूड़े का निस्तारण आदि व्यवस्थाएँ चाक चौबंद पायी गई सरकार द्वारा जारी पैदल मार्ग पर शौचालय साफ व स्वच्छ पाए गए। बंडेलीगाड़ से ऊपर पैदल मार्ग का कुछ हिस्सा बीते दिन बारिश के कारण दस गया था जिसे तत्काल ठीक करने के निर्देश ईई को दिए। पैदल मार्ग पर पीने का पानी की आपूर्ति सही पायी गई। दो पानी के टैंक में लीकेज होना पाया गया जिसे ठीक करने के निर्देश ईई जल संस्थान को दिए।

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वेक्सीन आ चुकी है। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी
तीर्थ पुरोहितों,पुजारियों,होटल व लॉज चलाने वाले सभी का केम्प लगाकर वैक्सिननेशन किया जाय। इधर पंच पंडा समिति ,यमुनोत्री मन्दिर समिति के पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग के साथ पत्र सौंपा और पुरोहितों के हक हकूको को बचाये रखने की मांग की।

इस दौरान एसडीएम बड़कोट चतर सिंह चौहान, एमए जिला पंचायत कबुलचंद, उपाध्यक्ष यमुनोत्री मंदिर समिति राजस्वरूप उनियाल,सचिव सुरेश उनियाल, प्रवक्ता जय प्रकाश उनियाल,पंच पंडा समिति पुरोहित महासभा अध्यक्ष परुषोत्तम उनियाल,सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल, अभिषेख उनियाल, उपस्थित थे।

Related posts

इड इंडिया फाउंडेशन लर्निंग रिसोर्स के उपयोग में राष्ट्रीय स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण में उत्तरकाशी प्रथम स्थान पर रहा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बिजली विभाग का चेकिंग अभियान तेज, 8 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, बिजली चोरी करते एक पकड़ा

उत्तरकाशी :उत्तराखंड चारधाम के पचास किमी परिधि में गैर हिन्दुओं व मांस मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित करने की मांग,सीएम को भेजा ज्ञापन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page