Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

टूटा पहाड़ – आजीविका चलाने वाली बेटी के चले जाने के बाद दाने दाने को मोहताज परिवार,मदद की दरकार,पढ़े पूरी खबर…

 

सुरेश चंद रमोला
ब्रह्मखाल उत्तरकाशी

अंजली पुत्री नहीं पुत्र से बढ़कर थी। घर पर चार सदस्यों के पालन पोषण का भार संभालती अंजली कढी मेहनत कर घर पर बुजुर्ग दादी, बीमार पिता, कोमा में गये भाई और लाचार मां की हंसी-खुशी का सहारा बनी हुई थी। भगवान के घर पर ये कैसा न्याय है जिस परिवार पर इतना बड़ा दुखों का पहाड़ पहले से ही है उस परिवार को बेसहारा कर दिया। 10 मई को कल्याणी के पास कार हादसे में फेडी गांव की इस शाहसी बेटी अंजली की मौत हो गई थी। भाग सिंह पहले से ही अभागा रहा 18 वर्ष का बेटा गणेश पिछले साल से कोमा में हैं अपने आप लकवाग्रस्त अंपग है और चल-फिर नहीं सकता, घर पर बूढ़ी मां भी है जिन्हें अंजली के हौसले ने संभाला था। अब ये परिवार बेसहारा बन कर रह गया हालात यह है कि घर पर खाने को एक जून की रोटी भी नहीं है। आज गेंवला पुलिस चौकी के इंचार्ज समीप पांडे ने देवदूत बनकर भाग सिंह के घर पर पंहुच कर पन्द्रह हजार और राशन की फौरी राहत दी। पुलिस की इस दरियादिली की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है, मगर जिन नेताओं को क्षेत्र से चुनकर जनप्रतिनिधि बनाया क्या उनका कोई दायित्व नहीं बनता था कि इस दुखी परिवार का वै भी सहारा बनते। चुनाव के समय अपने वादों से जनता को बरगला कर अपने को वै जन हितैषी जरुर साबित कर लेते हैं मगर दुख में काम नहीं आते।स्थानीय निवासी व टैक्सी संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस बेसहारे भाग सिंह की मदद के लिए लोग आये और इस दुख की घड़ी में सहारा बने।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

admin

नगांण गाँव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक डोभाल ने घायलों के जाने हाल, मृतक व घायलों की सूची के लिए पढ़े खबर…….

admin

उच्च शिक्षण संस्थानों में 14 अगस्त तक जमा होंगे आफलाइन आवेदन,उच्च शिक्षा मंत्री ने निजी संस्थानों के साथ बैठक में लिया निर्णय

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page