Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नशा तस्करी के 2 मामलों मे कोतवाली उत्तरकाशी व SOG की टीम द्वारा 1.23 किग्रा चरस के साथ 3 तस्करों को किया गया गिरफ्तार, नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की ताबडतोड कार्रवाई…. पढ़ें।

 

उत्तरकाशी।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थ पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाने के लिये नशामुक्त अभियान चलाया जा रहा, नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिये उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीमती भावना कैन्थोला एवं प्रभारी निरीक्षक एसओजी प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में एसओजी एवं कोतवाली उत्तरकाशी की संयुक्त टीम ने कल 18.04.2025 की रात्रि में उत्तरकाशी, तिलोथ कॉलोनी मोड के पास से इन्द्रदेव व चिन्तामणि नाम के 2 व्यक्तियों को 478 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

जबकि कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा कल 18.04.2025 की सांय को उत्तरकाशी, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, कैलाश आश्रम के पास से सोहन लाल नाम के व्यक्ति को 750.5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों प्रकरणों में अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/20 के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Related posts

चिन्यालीसौड़ बीडीसी बैठक में रही हंगामेदार सड़क निर्माण कार्यों को लेकर उठे सवाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री धामी के हाथ मे चढ़ा कच्चा प्लास्टर ,कल क्रिकेट मैच खेलते हुये थे चोटिल

admin

नशे के खिलाफ सफल संचालन और यातायात दूरस्थ करने के लिए चौकी प्रभारी को किया सम्मानित।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page