Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अधिकारी की मिली भगत से सैंचुरी एरिया में ठेकेदार की मनमानी,सरकारी वाहन में निर्माण सामाग्री की हो रही सफ्लाई

उत्तरक़ाशी।
गोविंद वन्य जीव बिहार राष्ट्रीय पार्क पुरोला/ मोरी में एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे है । सेन्चुरी एरिया में चल रहे कार्यो के लिए ठेकेदार विभाग के वाहनों का खुले तौर पर उपयोग कर रहे है । विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से सरकारी वाहन पर निर्माण सामाग्री की सफ्लाई की जा रही है ।
मालूम हो कि जनपद के सीमांत ब्लॉक मोरी में पड़ने वाले गोविंद वन्य जीव बिहार राष्ट्रीय पार्क में घटिया निर्माण व धरातल पर कार्य न होने के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा भुगतान किये जाने के मामले पहले से उठ रहे है ,वन महकमे के उच्च अधिकारियों व जिला प्रशासन से जांच की मांग भी उठती जा रही है । वही नया मामला भी सामने आया जब पार्क के सरकारी वाहन में निर्माण की सामाग्री ढोई जा रही है । स्थानीय निवासियों ने सरकारी वाहन के दुरुपयोग पर पार्क के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की है । फ़ोटो में आप देख सकते है कि किस कदर पार्क के वाहन पर निर्माण सामाग्री भर कर ढोई जा रही है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मास्टर प्लान से होगा नगरपालिका बड़कोट का विकास: विनोद डोभाल 

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:44 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

भाजपा का आज होगा चुनावी घोषणा पत्र ( विजन डॉक्यूमेंट ) जारी…

admin

You cannot copy content of this page