Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव के चलते कल होने वाला बहुद्देश्यीय शिविर स्थगित

सुनील थपलियाल

उत्तरक़ाशी।
बड़कोट में 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले बहुद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव के लिए स्थगित कर दिया गया है । उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव /सिविल जज (सीडी) दुर्गा शर्मा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि नैनीताल माननीय हाईकोर्ट के राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव को देखते हुए कोई भी विधिक शिविर अग्रिम आदेश तक आयोजित ना करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए है।
जिस संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा आयोजित सभी विधिक शिविरो को अग्रिम आदेश तक निरस्त किए जाते है। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल यानी कल सोमवार को राजकीय इंटर कालेज में जिला प्रशासन , चिकित्सा विभाग के साथ बहुद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित होना था ,जो अग्रिम आदेशों तक निरस्त किया जाता है । उन्होंने नौगाँव ब्लॉक के सभी परा विधिक कार्यकर्ताओं , ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से शिविर स्थगित होने की सूचना गाँव के सभी ग्रामीणों तक पहुँचाने की अपील की है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट स्वामी विवेकानंद अस्पताल में मरीजों को मिल रही है अच्छी सेवाएं, बदनाम की मंशा से नशे की हालत में वीडियो बनाने वाले के खिलाफ थाने में दी तहरीर………..

admin

कल होगा नगर निकाय चुनाव के लिये मतदान निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान को लेकर कसी कमर और अधिकारियों दिये यह निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नौगांव विकासखण्ड में ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page