Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

लक्ष्मण बने ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष , समुदाय में खुशी की लहर… पढ़ें खबर।

 

 

ब्रह्मखाल।उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में भंडारस्यू जुणगा के सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह भंडारी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आयोग में उन्होंने बीते रोज पदभार भी ग्रहण कर लिया। उन्होंने इस दायित्व से सम्मानित करने के लिए प्रदेश भाजपा संगठन और सरकार का आभार जताया । उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़े वर्ग के हितों के लिए मै हमेशा से ही संघर्ष करता रहा हूं और अब संवैधानिक नियमों के तहत इस वर्ग के कल्याण व अधिकारों के संरक्षण को गति दी जायेगी। आयोग का उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और भंडारस्यूं क्षेत्र सहित रंवाल्टा और जौनपुरी समुदाय के लोगों में खुशी की लहर है। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और केन्द्रीय अनुसूचित आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वै हमेशा से ही समाज और पार्टी के प्रति समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं और आयोग में जो उन्हें नामित किया गया वै इसके वास्तविक पात्र भी थे। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनवीर सिंह भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलेन्द्र भंडारी, पूर्व न्यायाधीश जयदेव शाह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री कृपाल सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने उन्हे शुभकामनाएं बधाई दी है।

Related posts

घर से लापता चार मासुमो को सर्बिलांस के जरिए आधी रात में खोज निकाला। पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर स्थानीय लोगो ने दी बधाई

admin

नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश लगाये गंभीर आरोप… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्त्तरकाशी :- ओड़गाव की जगह लोदन गाँव मे मिली मदर नर्सरी , जांच अभी भी जारी,पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page