बड़कोट। स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट में सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन ने विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित करते हुए चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
ABVP की ओर से जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर सौरभ, महासचिव पद पर आयुष मालियान, सह सचिव पद पर शीतल, कोषाध्यक्ष पद पर दिया राणा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिद्धांत रावत को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम सूची में स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं है।
ABVP नगर मंत्री बड़कोट ध्रुव टम्टा ने प्रत्याशियों की घोषणा की जानकारी दी। प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ ही महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की प्रदेश सह मंत्री सोनी तोमर, जिला सह संयोजक सम्पन्न बहुगुणा, कॉलेज इकाई अध्यक्ष आयुष रावत, उज्जवल सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी तरवीन सिंह राणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवीन जगुड़ी, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष निर्देश चौहान, नीरज चौहान, दीपेंद्र रावत एवं कविन चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

