Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट बस स्टैंड और अस्पताल परिसर में चला स्वच्छता अभियान,एनडीआरएफ और नगर पालिका ने मिलकर दिया स्वच्छ भारत का संदेश “स्वच्छता में सहभाग – स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर 25 कर्मियों ने किया श्रमदान, लोगों को स्वच्छता के लिए किया जागरूक…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

बड़कोट (उत्तरकाशी) |नगर पालिका में मंगलवार को “स्वच्छता में सहभाग – स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम और नगर पालिका परिषद बड़कोट के संयुक्त प्रयास से बस स्टैंड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) परिसर में सफाई अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान श्रमदान के साथ-साथ आम नागरिकों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

 

यह अभियान 15वीं वाहिनी के सेनानी श्री संतोष कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा टीम कमांडर उप निरीक्षक जी.डी. राजकुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम 15/बी, गंगनानी, बड़कोट द्वारा संचालित किया गया।

 

अभियान में एनडीआरएफ के 16 जवानों (एक अधिकारी और 15 रेस्क्यूअर) तथा नगर पालिका परिषद के 9 कर्मचारियों सहित कुल 25 कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर बस स्टैंड, अस्पताल परिसर और आसपास फैले प्लास्टिक, रैपर तथा अन्य कचरे को एकत्रित कर पूरे क्षेत्र की सफाई की।

 

इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वास्थ्यकर आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और “स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, बाजार और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Related posts

यमुना घाटी फोटोग्राफर एसोसिएशन निभा रहा मानवता का फर्ज।

Arvind Thapliyal

यमुना घाटी में बाघ का आतंक 12बकरियों को उतारा मौत के घाट।

Arvind Thapliyal

समस्या।वर्षों से पानी को तरस रहे पैंथर स्कूल के बच्चे।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page