उत्तरकाशी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों की टीम का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और प्रदेश प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केशव नंद जोशी की संस्तुति पर जारी सूची में उत्तरकाशी के भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं बाल्यकाल से संघ के स्वयंसेवक डॉ. विजय बडोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. विजय बडोनी को भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
डॉ. बडोनी लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। इससे पहले वे भाजपा विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड, जिला सोशल मीडिया प्रभारी, मंडल अध्यक्ष नगर मंडल चिन्यालीसौड़ एवं जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में संगठन के माध्यम से पार्टी व क्षेत्र की जनता की सेवा कर चुके हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की जनता का उनसे गहरा लगाव है।
नियुक्ति की घोषणा होते ही पूरे चिन्यालीसौड़ सहित जनपद में खुशी की लहर है। विजय बडोनी के चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनता व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आतिशबाजी कर, ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।

