Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट महाविद्यालय में बड़ा हंगामा: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र नेता, प्रशासन और पुलिस में मचा हड़कंप……… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट(उत्तरकाशी)बड़कोट स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्देश चौहान और छात्र नेता सम्पन्न बहुगुणा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर नवनिर्मित कॉलेज भवन की छत पर चढ़ गए। दोनों छात्र नेताओं के इस कदम से कॉलेज प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छात्र नेताओं को समझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं दोनों छात्र नेताओं के समर्थन में दर्जनों छात्र भी कॉलेज परिसर में एकत्र हो गए और मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।

 

छात्र नेताओं का कहना है कि लंबे समय से महाविद्यालय के उच्चीकरण समेत विभिन्न छात्र हितों से जुड़ी चार प्रमुख मांगों को शासन और प्रशासन के समक्ष रखा जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

 

निर्देश चौहान और सम्पन्न बहुगुणा ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी चारों मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अन्य छात्रों से भी आंदोलन में शामिल होकर महाविद्यालय के भविष्य की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

 

आंदोलन को समर्थन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सोनू तोमर, निकिता, महासचिव ध्रुव टम्टा, सौरभ, प्राची रावत, दीपा, नमन, सिद्धार्थ सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कॉलेज परिसर में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

 

फिलहाल प्रशासन छात्र नेताओं को शांतिपूर्ण तरीके से नीचे उतारने और वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। महाविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है।

Related posts

*परामर्शदाता की भूमिका में भी नजर आयेंगे अब महाविद्यालय के प्राध्यापक*

admin

नगर पालिका की अपील ,व्यापारी व होटल व्यवसायियों के बीच चर्चा ,पढ़े पूरी खबर

admin

इंतजार खत्म -उत्तराखंड में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना टिका लगेगा -सी एम

admin

You cannot copy content of this page