Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।राजा रघुनाथ मंदिर गैर बनाल में लोक संस्कृति और धार्मिक कार्यक्रमों के संपन्न हुआ भादों मेला, स्टार गायको ने बढा दी रौनक…. पढ़ें खब

 

बड़कोट।बनाल पट्टी की सुप्रसिद्ध भादों की थोलू राजा रघुनाथ मंदिर गैर में युवा संगठन बनाल की ओर से इस वर्ष भी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कर भव्य रूप से मनाया गयी। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संस्कृति का रंग देखने को मिला। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध नाटी किंग विक्की चौहान, नरेश बादशाह,सुनील बेसारी सहित स्थानीय कलाकारों ने गीतों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में जैसे ही विक्की चौहान ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति शुरू की, कार्यक्रम स्थल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

 

पारंपरिक पर्व भादों की थोलू के मौके पर बड़ी संख्या में बनाल पट्टी सहित पुरोला व यमुना घाटी से सैकडो महिलाएं, पुरुष सहित युवा कार्यक्रम में पहुंचे। जहां लोगों ने राजा रघुनाथ जी महाराज का आशीर्वाद लेकर,विक्की चौहान के गीतों पर जमकर नृत्य किया और देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान पारंपरिक लोक संस्कृति के साथ आधुनिक लोक संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजक युवा संगठन के अध्यक्ष निरीश नोटियाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ क्षेत्र की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में राजा रघुनाथ मंदिर समिति के पुजारी, माली व सदस्यों सहित स्थानीय प्रतिनिधि व सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन मौजूद रहें।

Related posts

माल्टे और पहाड़ी फलों के सम्मानजनक समर्थन मूल्य, सीजन में मुफ्त ढुलान और समुचित विक्रय व्यवस्था की मांग के साथ धाद ने जारी किया माल्टे का मांगपत्र।

Arvind Thapliyal

आठ माह से नहीं मिला भाड़ा, राशन ढुलाई को लेकर सस्ते गल्ला विक्रेताओं में आक्रोश,पढ़े पूरी खबर…

Arvind Thapliyal

दुखद।माँ भद्रकाली की चारधाम यात्रा में मातम, डोली के पलगेर बलबीर सिंह का हृदयगति रुकने से निधन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page