Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

महिलाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का किया वृक्षारोपण,पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प… पढ़ें खबर

 

 

नौगांव  । विकासखंड के सुनारा गांव में एचसीएल फाउंडेशन, इंटैक और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देवदार, बांज, कचनार, थुनेर, भीमल, पदम, रिंगाल और तेजपत्ता समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर पेड़ बनने तक देखभाल करना भी जरूरी है। पहाड़ी क्षेत्रों में बांझ और देवदार जैसे वृक्ष पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ जलस्रोतों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाया जा सकता है।

वक्ताओं ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस और हरेला पर्व के अवसर पर भी इंटैक, एचसीएल फाउंडेशन एवं नमामि गंगे की ओर से संगोष्ठी और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया था।

कार्यक्रम में उपप्रधान दीपिका रमोला, वन रक्षक मंगल सिंह, इंटैक के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर ध्रुव साह व ऋतिक सिंह, फील्ड अधिकारी टीसी रमोला, केयरटेकर कौशल्या, पूर्णी देवी, मंजली, बचनी देवी, राजू देवी, विनिता, नीलम, दर्शनी और वंदना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महिलाओं ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

Related posts

उत्तरकाशी:फायर कर्मी ने रक्तदान कर बचाई प्रसव पीड़िता की जान

admin

गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक सजवाण का जन संपर्क तेज बढा कुनबा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :बड़कोट में भगवती जागरण में रातभर माता रानी के भजनों पर झूमते रहे दर्शक, श्रद्धालु, देखे वीडियो में व पढ़े समाचार…..

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page