Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव नगर पंचायत के सौली क्षेत्र में भू धंसाव से लोग भयभीत, डीएम पंहुचे मौके पर आवश्यक कार्यवाही का दिया आश्वासन… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव । क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से नगर पंचायत के सौली क्षेत्र में भू धंसाव की स्थिति बनी हुई है और लगातार स्थानीय लोग प्रशासन क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाने और लोगों के लिए राहत और बचाव के उपाय की मांग कर रहे हैं।

मंगलवार को लगातार हो रही बारिश से लोगों भय का माहौल पैदा हो गया और लोग घरों से निकलकर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी मांगों को लेकर बैठ गये और तत्काल प्रभाव से पिडि़त परिवारों की सुरक्षा और उनको राहत देने की मांग उठाने लगे।

सभासद सुनील कोहली और स्थानीय निवासी दीपक धीमान ने बताया सौली क्षेत्र में श्याम लाल, रामलाल, पीताम्बर दत्त,विद्यालाल, देवेंद्र, विनोद,गणेश लाल, रोहित कुमार,नीलम, शीशपाल, महेश लाल सहित तमाम लोग शामिल लोगों के लिये जिला प्रशासन से सौली क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाने की मांग उठाई है।

 

मालूम हो सौली नगर पंचायत वार्ड सात के अंतर्गत आता है जहां सेवरी मोटर से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी वन विभाग की चौकी के आसपास के क्षेत्र में भू धंसाव सक्रिय है जिसकी सूचना पर तहसीलदार बड़कोट भी बीते दिनों मौके पर पंहुची लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया प्रशासन खानापूर्ति कर रहा है और सरकार और डीएम से तत्काल प्रभाव से ठोस कार्यवाही की मांग उठाई है।

नगर पंचायत परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और उप जिलाधिकारी बड़कोट वृजेश तिवारी मौके पर पहुंचे और सौली क्षेत्र में हो रहे भू धंसाव और पिडि़त परिवारों से मुलाकात कर हर संभव आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।

 

Related posts

भ्रष्टाचार।रात के समय हॉट मिक्स प्लांट के संचालन का विरोध करने पर पुलिस ने तीन लोग भेजे जेल अब पुलिस की कार्रवाई पर स्वाभीमान मोर्चा अध्यक्ष बाबी पंवार ने उठाये सवाल…. पढ़ें ‌

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :वाहन दुर्घटना में तीन की मौत, तीन घायल

Jp Bahuguna

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल वार्षिक समारोह।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page