Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुःखद ।गौशाला में पशुओं को चारा देने गए व्यक्ति को सांप ने डसा, मौत,नौगांव के भकोली गांव की दर्दनाक घटना, उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…. पढ़ें खबर।

नौगांव। प्रखंड के अंतर्गत भकोली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया है।

 

जानकारी के अनुसार भकोली गांव निवासी दीवान सिंह राणा शनिवार को अपने गांव के समीप स्थित गौशाला में पशुओं को चारा-पत्ती देने के लिए गए थे। इसी दौरान गौशाला के अंदर मौजूद एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दीवान सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

वन विभाग की टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

 

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने गौशाला पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी जुटाई।

 

इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

अंतिम संस्कार में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

 

दीवान सिंह राणा की आकस्मिक मौत की खबर से पूरे भकोली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि दीवान सिंह परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

रविवार को गमगीन माहौल में यमुना तट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित मौजूद रहे।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में बढ़ती सांपों की घटनाओं को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश से बचाव के उपायों की जानकारी देने की मांग की है।

 

Related posts

आठ गाँव के ग्रामीण की लगभग 32 साल से हल्का मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के उम्मीद से पत्थरायी आँखे, आखिरकार नेताओं से किया किनारा ,चुनाव बहिष्कार का निर्णय

admin

रवांई घाटी में धूमधाम से मनाया गया देवलांग पर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत।

Arvind Thapliyal

शीतलहर।रैन बसेरों तथा अलाव की हो समुचित व्यवस्था-स्वरूप,शीतलहर से निपटने के लिए एसीईओ प्रशासन ने ली अहम बैठक,कहा-बेसहारा तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं मदद.. पढ़ें ।  

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page