बड़कोट।
बड़े दिनों बाद शुरू की गई तहसील दिवस की शुरुआत कोई खास नही रही, अधिकारी मौजूद दिखे पर फरयादी कोई नजर नही आया। भले ही बड़कोट में बन्द पड़े आधार केंद्र खोलने और खादय एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गरीबों को मिलने वाला बिना टैग लगा चावल के कट्टों की जगह टैग लगे चावल के बोरो को उपलब्ध कराने की शिकायत दर्ज की गई। उपजिलाधिकारी ने तहसील दिवस के प्रचार प्रसार के साथ निरन्तर जारी रखने को लेकर आशवस्त किया।
मालूम हो कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार ने माह के तीसरे मंगलवार को प्रत्येक तहसील में तहसील दिवस यानी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिए हुए है। जनपद की सबसे बड़ी तहसील बड़कोट में उपजिलाधिकारी सुश्री शालनी नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ । इसमें लगभग सभी विभागों के अधिकारीयो की मौजूदगी तो दिखी पर फरयादी कोई नजर नही आये , इस बीच उपजिलाधिकारी ने पूर्व में आयोजित तहसील दिवस की समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की । सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने बड़कोट में लंबे समय से बन्द पड़ा मेरा आधार मेरी पहचान केंद्र खुलवाने की मांग के साथ यमुनाघाटी में खादय एवं आपूर्ति विभाग द्वारा वर्तमान समय मे बिना टैग लगें चावलों के बोरो(कट्टों)पर प्रतिबंध लगाते हुए विकासनगर बेश गोदाम से टैग लगें चावल के कट्टो को गरीबों को दिए जाने की मांग की गई जिस पर उपजिलाधिकारी ने दोनों शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी से वार्ता कर निस्तारण का भरोषा दिया। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी ने नगर में पेयजल विभाग द्वारा गन्दा पानी की आपूर्ति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वच्छ जल की आपूर्ति के सहायक अभियंता को , गांव एवम नगर पालिका क्षेत्र में गरीबों के राशन कार्डों को बनाने व सत्यापन सहित लोनिवि गेस्ट हाउस नौगाँव में पानी की किल्लत को दूर करने के जरूरी दिशा निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी सुश्री नेगी ने आप जन मानस से अपील की कि तहसील दिवस का सभी लाभ ले, एक ही स्थल पर सभी विभागों का एकत्र होकर जन समस्या का निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 और चुनाव आचार सहिंता की बजह से तहसील दिवस आयोजित नही हो पाए थे, लेकिन अब महीने मे तीसरे मंगलवार को तहसील में जन समस्या का निस्तारण किया जायेगा। इस मौके पर तहसीलदार चमन सिंह, नायब तहसीलदार राम सिंह नेगी, सहायक अभियंता देवराज तोमर, उद्यान अधिकारी अनूप थपलियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत,पूर्ति निरोक्षक पी डी सौन्दाण, राजस्व निरीक्षक हिम्मत सिंह असवाल, बाल विकास अधिकारी उषा जोशी, अवर अभियंता सुरेश कुमार, राजस्व निरीक्षक नरेश रावत ,राजेश रावत, अनिल राणा,चन्द्रशेखर,एन एस वर्मा,जे एस रावत, वीरपाल,मीम सिंह ,महेश नौटियाल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
टीम यमुनोत्री Express

