Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उप जिलाधिकारी और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के आश्वासन के बाद स्थगित हुआ धरना प्रदर्शन…. पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट। राजकीय महाविद्यालय तटाऊ (बड़कोट) में चार सूत्रीय मांगों को लेकर बीते दो सप्ताह से चल रहा छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन शनिवार को एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। एसडीएम एवं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने छात्रों को उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई शुरू किए जाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

राजकीय महाविद्यालय तटाऊ के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के उच्चीकरण, डांडा गांव से महाविद्यालय तक सड़क मार्ग की स्वीकृति, महाविद्यालय की चारदीवारी एवं भूमि संबंधी प्रकरण का निस्तारण तथा महाविद्यालय के लिए नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर दो सप्ताह से धरने पर बैठे थे।

छात्रों का कहना था कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से आग्रह किया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। छात्रों ने कहा कि यदि समय पर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके परछात्र नेता सम्पन्न बहुगुणा, छात्रसंघ अध्यक्ष निकिता, छात्रसंघ महासचिव ध्रुव, प्राची, ऋषभ, नमन, आयुष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।एसडीएम और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के आश्वासन पर दो सप्ताह बाद छात्रों का धरना समाप्त

बड़कोट। राजकीय महाविद्यालय तटाऊ (बड़कोट) में चार सूत्रीय मांगों को लेकर बीते दो सप्ताह से चल रहा छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन शनिवार को एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी और भाजपा के प्रदेश मिडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। एसडीएम एवं भाजपा प्रदेश मिडिया प्रभारी ने छात्रों को उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई शुरू किए जाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

राजकीय महाविद्यालय तटाऊ के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के उच्चीकरण, डांडा गांव से महाविद्यालय तक सड़क मार्ग की स्वीकृति, महाविद्यालय की चारदीवारी एवं भूमि संबंधी प्रकरण का निस्तारण तथा महाविद्यालय के लिए नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर दो सप्ताह से धरने पर बैठे थे।

छात्रों का कहना था कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से आग्रह किया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। छात्रों ने कहा कि यदि समय पर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्र नेता सम्पन्न बहुगुणा, छात्रसंघ अध्यक्ष निकिता, छात्रसंघ महासचिव ध्रुव, प्राची, ऋषभ, नमन, आयुष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

मेक्सिको में विश्व की सबसे बड़ी मंडी में से एक सेंट्रल दा ऐबसटा का भ्रमण कर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने फलों के बारे में ली जानकारी

Jp Bahuguna

राइका मंजगांव में एडोलिसेंट कैरियर गाइडेंस काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन।

Arvind Thapliyal

आस्था।धयेश्वर नाग मंदिर समिति की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार अध्यक्ष बने सूरत सिंह पंवार…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page