Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री पैदल मार्ग का 25–30 मीटर हिस्सा धंसा, राम मंदिर के पास बढ़ा खतरा; वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी…. पढ़ें

 

 

 

 

बड़़कोट।लगातार हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन और मार्ग धंसने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जानकीचट्टी–यमुनोत्री पैदल मार्ग के किलोमीटर 2, हेक्टोमीटर 10 पर स्थित राम मंदिर के समीप नदी का जलस्तर बढ़ने से पैदल मार्ग का लगभग 25 से 30 मीटर हिस्सा 2 से 2.5 मीटर तक धंस गया है। इससे यात्रा मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने तत्काल राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य शुरू कर दिया। मौके पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बड़कोट के 6 तथा वन विभाग के 3 कर्मचारियों सहित कुल 9 मजदूर एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में जुटे हुए हैं।

 

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल पर एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीम भी तैनात कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा यात्रियों को सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

 

प्रशासन ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग तैयार करने का कार्य तेजी से जारी है, ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को न्यूनतम असुविधा हो और यात्रा को सुरक्षित रूप से संचालित किया जा सके। साथ ही, बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और केवल प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही यात्रा करने की अपील की गई है।

Related posts

गढ़वाल में दो और सड़क हादसों में तीन की मौत एक घायल

admin

बदहाली।सोलह सालों से नहीं हुआ कफनौल थोलिंका मोटर मार्ग का डामरीकरण,जान हथेली पर रखकर ग्रामीण कर रहे सफर, सिस्टम की लापरवाही पर उठे सवाल…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :मानसूनकाल में प्राकृतिक आपदा,दुर्घटना, एवं विभागीय व निजी सम्पति की क्षति के लिए इन नंबरों पर दें तत्काल सुचना

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page