Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव नगर पंचायत में जन कल्याण की समस्याओं के लिए आयोजित हुआ शिविर,जन कल्याण योजनाओं की दी जानकारी।

 

 

नौगांव । नगर पंचायत नौगांव द्वारा शनिवार को नगर क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सालय, वन विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा कृषि विभाग सहित 8 विभागों ने स्टॉल लगाए,जिन सभी का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार और अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत ने किया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड संशोधन, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, पशु बीमा, उद्यानिकी अनुदान योजनाओं पर लोगों ने विशेष रुचि दिखाई।

 

शिविर की खास बात यह रही कि यहां विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, पंजीकरण एवं जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया एक ही स्थान पर संचालित की गई। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़े। कई लाभार्थियों के आवेदन मौके पर ही भरवाए गए और पावती रसीद उपलब्ध कराई गई।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार और सभासद कृष्ण चंद रमोला, श्र ललित मोहन परमार, श्रीमती सुनीता असवाल, रोहित रावत, रीना चुनार, लता नौटियाल, सुनील कोहली एवं अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया तथा नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

 

अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत ने बताया कि नगर पंचायत नौगांव जनहित एवं विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

 

शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और आवेदन किए।

Related posts

उत्तरकाशी में लोकसभा चुनाव की मतगणना संपन्न निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने 17,500वोटों से भाजपा कांग्रेस को पछाड़ा…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

16 घंटों से टनल में 40 मजदूर फंसे हुए, रेस्क्यू जारी ,अभी लगेगा समय, डीएम ने दीपावली की छुट्टियों को किया रद्द। पढ़े खबर व यूट्यूब पर देखे पूरी आपबीती के साथ वीडियो….

Team Yamunotri Express

कार पर गिरा बोल्डर, चालक गम्भीर घायल , पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया

admin

You cannot copy content of this page