Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक सजवाण ने जन संपर्क को दी धार…. पढ़ें खबर।

 

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण लगातार जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जनता के बीच अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता तथा जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित कर वे अपने जनसंपर्क अभियान को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

 

इसी क्रम में आज पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में प्रतिभाग कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक के उपरांत उन्होंने मुख्यालय के निकटवर्ती मांडो गांव पहुंचकर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयनित हुए श्रीशम बनूनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इसके पश्चात उन्होंने बाड़ागड्डी क्षेत्र के भैलूड़ा गांव में क्षेत्र के आराध्य देव श्री हरि महाराज जी के पारंपरिक दुग्धाभिषेक (दूधघाड़ू) मेले में सहभागिता कर देव आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठजनों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

 

सांयकाल में श्री सजवाण बढ़ेथी स्थित होटल जाह्नवी पहुंचे, जहां उन्होंने रवि नेगी की सुपुत्री कु. प्रकृति नेगी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया। उन्होंने प्रकृति नेगी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ेथी गांव में विभिन्न परिवारों से भेंट कर उनके सुख-दुःख में सहभागिता निभाई तथा स्थानीय नागरिकों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि जनता के साथ सतत संवाद और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य वरिष्ठजन भी उपस्थित रहे।

Related posts

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने शहीद स्थल पर जाकर दी शहीद राज्यआंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

admin

पुस्तकालयों के महत्व पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में शैक्षणिक ग्रथालयों, साहित्य का बदलता स्वरूप विषय पर हुई विशद चर्चा,स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय डोईवाला में हुआ आयोजन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:भटवाड़ी ब्लॉक के मांडोंगांव पर कहर बनकर टूटी बरसात, अब तक तीन शव बरामद

admin

You cannot copy content of this page