Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था ।श्रीमद भागवत एक पुस्तक नहीं अपितु भवसागर है : डाॅ. दुर्गेश आचार्य…… पढ़ें खबर।

 

देहरादून। पुरुषोत्तम मास की सोमावती अमावस्या के अवसर पर श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन बद्रीपुर में राष्ट्रीय संत और प्रख्यात कथा वाचक डाॅ. दुर्गेश आचार्य ने व्यास पीठ से कहा कि जब जीव और ब्रह्म एक हो जाते हैं तो जीवन में शाश्वत आनंद की स्थिति बन जाती है। श्रीमद भागवत मात्र एक पुस्तक ही नहीं अपितु भवसागर है। यह हमें जीवन जीने का ढंग भी सिखाती है। समाज में जो लोग दूसरों का शोषण कर रहे हैं वे सभी धृतराष्ट्र के समान हैं। उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के निवासी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें इस पावन धरा पर जन्म मिला है। भक्ति मार्ग ही सदमार्ग है, इस पर चलने वालों की दृष्टि में सब समान हैं। यह ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश देता है। समाज में नारी दुर्गा और शक्ति का रूप है। कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। बेटियां समाज की अमूल्य निधि हैं। बेटियां ही तीन कुलों का उद्धार करने वाली होती हैं। वर्तमान परिदृश्य में अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारतवर्ष एक विश्वगुरु की भूमिका में स्थापित हो रहा है। कथा के मंडपाचार्य रमेश चंद्र पैन्यूली ने अवगत कराया कि इस भागवत कथा महापुराण का आयोजन श्रीमती शकुंतला नौटियाल व श्रीमती ऊषा नौटियाल द्वारा करवाया जा रहा है। भागवत कथा श्रवण के लिए उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

Related posts

उत्तरकाशी :छावनी में तब्दील पुरोला में रही तनावपूर्ण शांति, नहीं हो पाई महापंचायत,केशवगिरि महाराज सहित तीन दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार

Jp Bahuguna

धरती का बढ़ रहा बुखार, इलाज अब भी अधूरा,पढ़े पूरी रिपोर्ट

Team Yamunotri Express

बधाई।नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने दी नये वर्ष की आप सभी को बधाई और क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page