Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर सुनारा गांव में हुआ वृक्षारोपण, 60 पौधे रोपे….पढें खबर।

नौगांव ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इनटेक (INTACH), एचसीएल फाउंडेशन एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में नौगांव विकासखंड के सुनारा गांव में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देवदार, बांज एवं कचनार प्रजाति के लगभग 60 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश बंधानी रहे। उनके साथ एनसीसी अधिकारी प्रमोद रावत, इनटेक समन्वयक देवेंद्र सिंह रावत, एचसीएल फाउंडेशन के प्रतिनिधि अंकुश ठाकुर, ग्राम प्रधान धीरेंद्र राणा, संदीप रावत, तिलक चंद रमोला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण को देखते हुए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
वृक्षारोपण अभियान में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं तथा एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर जोध सिंह असवाल, सोवेंद्र सिंह, अमीर रमोला, मुकेश रमोला, शिशपाल, पंकज, प्यार चंद, अंकित असवाल, चंदना देवी, राधिका, भगवानी, जयेन्दी, दर्शनी, निधि, कौशल्या, राजकुमारी, यशोदा सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

admin

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 32,वें दिन भी धरना जारी समर्थन देने पहुंचे पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड- कोरोना का कहर ,24 घण्टे में 4807 कोरोना के नए मामले, आज लगभग तीन दर्जन मौत का आंकड़ा

admin

You cannot copy content of this page