Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अपनी 13सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन… पढ़ें खबर।

नौगांव । विकासखण्ड नौगांव के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने अपनी 13सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा,शिक्षक संघ संघ टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने जैसे 13सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं, और अलग अलग तरिके से अपना विरोध भी दर्ज कर रहे हैं।
1 से 10,मई तक काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे शिक्षक संघ ने आज उप जिलाधिकारी बड़कोट वृजेश तिवारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष हरदेव सिंह भंडारी की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा और बताया कि जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ लगातार टीईटी की अनिवार्यता समाप्त सहित 13सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार विरोध जता रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
शिक्षक संघ ने भविष्य में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है कि यदि जल्द सरकार उनकी जायज मांगों को लेकर संज्ञान नहीं लेती है।
ज्ञापन देने वाले शिक्षकों में हरदेव भंडारी,बर्फियालाल,ज्ञापन देने वालों में
सुरेश भट्ट ( प्रांतीय वरिष्ठ संयुक्त मंत्री ) हरदेव भंडारी ( अध्यक्ष ) बर्फीयालाल ( मंत्री ) शशिपाल चौहान ( कोषाध्यक्ष ) श्रीमती गीता जुड़ियाल ( उपाध्यक्ष ) विनोद राणा ( संयुक्त मंत्री ) दिनेश असवाल, सरदार असवाल, सुमेर असवाल, भागेन्द्र महंत, ओमप्रकाश डोभाल, श्रीमती निर्मला बर्मा,श्रीमती सुमनलता, श्रीमती पारु विश्वकर्मा, श्री जगमोहन रावत सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

नगांण गाँव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक डोभाल ने घायलों के जाने हाल, मृतक व घायलों की सूची के लिए पढ़े खबर…….

admin

बिग ब्रेकिंग :यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत

admin

नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान का बड़कोट में हुआ शुभारंभ,उप जिला अधिकारी ने हरी झंडी देकर रवाना किया… पढ़ें खबर ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page