Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जसपाल सिंह रावत अध्यक्ष सोनम को बनाया पीटीए उपाध्याक्ष… पढ़ें खबर।

नौगांव । विकासखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गातू में विद्यालय विकास और प्रबंधन समिति का चयन प्रधानाध्यापक सुशील थपलियाल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें विद्यालय प्रबंधन व विकास समिति के पीटीए अध्यक्ष जसपाल सिंह रावत और उपाध्याक्ष सोनम को बनाया और विद्यालय प्रबंधन समिति का पदेन सचिव प्रधानाध्यापक सुशील थपलियाल, वरिष्ठ शिक्षक विनोद उनियाल को सर्व सहमति से चयन किया गया।
पीटीए और अभिभावक संघ की चयन प्रक्रिया में विद्यालय के विकास और शिक्षण गतिविधियों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई जिसमें विद्यालय संसाधन युक्त करने के लिए रणनीति तय की गई।
अभिभावक संघ की कार्यकारिणी के चयन को लेकर प्रधानाध्यापक सुशील थपलियाल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गातू में में विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन हुआ है जिसमें सभी सदस्यों को सर्व सहमति से चयन किया गया और विद्यालय के विकास और शिक्षा व्यवस्था के सुधार और गुणवत्ता को लेकर सभी के सुझाव मांगे गए।
विद्यालय प्रबंधन समिति और पीटीए सदस्यों में हरिमोहन सिहं, रमेश सिंह,सोहन लाल ,साधुलाल,आनदं सिंह, जयप्रकाश, शैलेंद्र ,आशु देवी,प्रेम सिंह, जगमोहन सिंह, सुनील शर्मा,प्रेम लाल,नरेश नौटियाल, सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावक शामिल रहे।

Related posts

उत्तरकाशी में हुआ बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस का आयोजन, विधायक व डीएम ने किया शुभारंभ

admin

बिरजा इंटरमीडिएट कॉलेज के एन एस एस के स्वयं सेवियों ने अपने एक दिवसीय कैंप के दौरान विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में ‘एड्स जागरूकता’ चलाया अभियान… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हर्षिल वैली के खूबसूरत और आकर्षित ट्रैक करने के लिए और बर्फबारी में अब धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page