Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मांगों को लेकर जूनियर शिक्षक संघ सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा लंबे समय से 13,सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही वार्ता…. पढ़ें खबर।

नौगांव ( उत्तरकाशी ) राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन ने अपने लम्बे समय से लंबित मांगे पूर्ण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जतायी है। ब्लॉक अध्यक्ष हरदेव सिंह भंडारी ने कहा कि जूनियर संगठन विगत कई सालो से अपनी मांगो के लिए लगातार वार्ता कर रहा है किन्तु मौखिक आश्वासन ही मिलते रहें है, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा 13 सूत्रीय मांग विभाग व सरकार के सम्मुख रख दिया गया है, मांगो को पूर्ण नहीं करने पर प्रथम चरण में ब्लॉक् के सभी शिक्षक / शिक्षिकाये बाएं हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे तथा दूसरे चरण में संगठन द्वारा 12 मई को ब्लॉक् स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे, आंदोलन समय बध तरीके से किया जाना है। इसी परिपेक्षय में राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन शाखा – नौगांव ( उत्तरकाशी ) ने 1 मई से 10 मई तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करने का निर्णय लिया है l संगठन के सभी पदाधिकारी में अध्यक्ष हरदेव सिंह भंडारी, ब्लॉक मंत्री बर्फीया लाल केशवानी, कोषाध्यक्ष शशिपाल चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती गीता जुड़ियाल, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री विनोद राणा तथा सदस्य दिनेश असवाल, सुमेर असवाल, जगमोहन रावत, कातक सिंह चौहान, श्रीमती निर्मला बर्मा, श्रीमती पारु विश्वकर्मा, अनिल कुमार आर्य, प्रेमराज शाह,राजवीर चौधरी गुलाब सिंह पंवार,ओमप्रकाश डोभाल, कमलकिशोर यादव, श्रीमती पुष्पलता रावत,श्रीमती नर्मदा रावत, नाथी राम पंवार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

उत्तरकाशी के नालू पानी के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त एक घायल।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :देर रात को वनकर्मियों ने पकड़े बारह अवैध देवदार के स्लीपर, वाहन कब्जे में, चालक फऱार

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:-प्रतिबन्धित जगह पर होटल/ढाबा में अण्डे रखने पर पुलिस ने की कार्रवाई, 10 ढाबा संचालकों के 81 पुलिस एक्ट के तहत किये चलान

admin

You cannot copy content of this page