Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा के परीणाम आने पर मेधावि छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी ने बधाई… पढ़ें समाचार।

उत्तरकाशी।जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में टॉप-10 में जिले के 03 मेधावियों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती है।
उत्तराखंड बोर्ड द्वारा जारी हाईस्कूल के परिणाम में जनपद से इशांत कोठारी द्वारा 500 में से 490 अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान, प्रांजल सिंह द्वारा 484/500 अंकों के साथ 5वा स्थान और रानी द्वारा 483/500 अंकों के साथ 6वा स्थान प्राप्त किया गया।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपनी लगन और निरंतर प्रयास से वे आगे भी निरंतर सफलता प्राप्त करें और जिले का नाम रोशन करते रहें।

Related posts

उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस…

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी : 700 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jp Bahuguna

विधानसभा चुनाव:नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 28 जनवरी तक होंगे नामांकन पत्र दाखिल

admin

You cannot copy content of this page