Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम विकास को लेकर मंदिर समिति की पहल, रोपवे व हेलिपैड विस्तार पर जोर…..

बड़कोट (उत्तरकाशी)।
श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पर्यटन सचिव से मुलाकात कर आगामी यात्रा सीजन को सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक में यमुनोत्री धाम में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कई अहम प्रस्ताव रखे गए।

मंदिर समिति ने विशेष रूप से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजना के कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई, ताकि यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके। इसके साथ ही धाम में हेलिपैड के विस्तार की आवश्यकता भी बताई गई, जिससे आपातकालीन सेवाओं और वीआईपी आवागमन को बेहतर किया जा सके।

समिति ने यमुनोत्री धाम में घाटों की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण, पुल निर्माण, तथा पुरोहित निवास के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता से शुरू करने का अनुरोध किया। इसके अलावा खरसाली से यमुनोत्री तक गरुड़ गंगा पैदल मार्ग के निर्माण को जल्द प्रारंभ करने की मांग रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं को एक वैकल्पिक और सुरक्षित मार्ग मिल सके।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से आग्रह किया कि यात्रा सीजन से पहले सभी जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर पुरुषोत्तम उनियाल, सुनील उनियाल, संजीव उनियाल, गौरव उनियाल, प्रदीप उनियाल और ज्योति प्रसाद उनियाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express ब्यूरो

Related posts

डीएम के मौजूदगी में चिन्यालीसौड़ लगा तहसील दिवस कुल 29शिकायतें दर्ज… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

राष्ट्रप्रथम – घर में नही हैं दाने बुढ़िया चली भुनाने,पढ़े पूरी ख़बर……

admin

उत्तरकाशी:ग्रामीण बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना:-सुरेश चौहान

admin

You cannot copy content of this page