Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, यमुनोत्री हाईवे का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण…..

सुनील थपलियाल

बड़कोट( उत्तरकाशी) आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां अब तेज हो गई हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तराखंड के मुख्य अभियंता मुकेश परमार ने यमुनोत्री नेशनल हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी अधूरे कार्य पूर्ण कर लिए जाएं और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू बनाया जाए।

मुख्य अभियंता मुकेश परमार ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त सड़कों और संकरे मार्गों को जल्द ठीक करने पर जोर दिया।
इधर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अंकित नौटियाल,अशोक चौहान,सुनील रावत,बृजमोहन नौटियाल,राजेन्द्र कुमार, संतोष गोस्वामी सहित आल ग्रेप, शिवालिक ,पैराटेग ,एस एन्ड पी,पाई जी आर के प्रोजैक्ट मैनेजर और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की मुस्तैदी से हैली सेवा बनी संजीवनी,प्रसव पीड़ा में महिला को भेजा हायर सेंटर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिले के दो प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती कुलवंती रावत और डॉ. जगदीश सिंह रावत को हिंदी काव्य शिरोमणि मानद उपाधि से हुए सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पटाखा विवाद में युवक पर तेजाब फेंका — आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, जमकर की पिटाई ,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page