Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक.. पढ़ें खबर।

नौगांव ।अपर वन यमुना प्रभाग बड़कोट के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के नौगांव चौराहे पर वन विभाग ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वनाग्नि की रोकथाम को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को वनो को बचाने के लिए जागरूक किया, नाटक के माध्यम से यह बताया गया कि हमें वनों की रक्षा कैसे करनी जिससे लोगों को प्रदुषण से बचाया जा सके और वन्य जीवों पर मंडरा रहे खतरे से कैसे निजात मिल सके यह कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
लोक गायक सुनिल बेसारी की टीम ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया और वनों को बचाने की मुहिम को लेकर वन विभाग का सहयोग करने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की है।
नौगांव क्षेत्र के मुंगरसंति रेंज में यह कार्यक्रम रेंज अधिकारी शेखर राणा की उपस्थिति में चलाया गया जिसमें नौगांव चौराहे पर सैकड़ों लोग एकत्रित हुये और लोगों ने वनों को आग से बचाने की शपथ ली।
मुंगरसंन्ति रेंज अधिकारी शेखर राणा ने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं को लेकर लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है और वनों और वन्य जीवों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो यह संदेश गांव गांव तक पंहुचाना और पर्यावरण संरक्षण और प्रदुषण से हो रही बिमारियों से निजात मिल सके इस बात को लेकर विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
इसके अलावा वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया:1926 है,और बताया कि यदि कहीं वनाग्नि की घटनाएं होती है तो विभागीय हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
वन विभाग के नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में वन विभाग के विभागीय कर्मचारी और सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

अपराध:-बद्रीनाथ में फर्जी होटल बुकिंग के नाम पर तीस लाख से ज्यादा की ठगी, एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

मुख्यमंत्री ने 16.34 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, क्षेत्र के विकास के लिये की अनेक घोषणा।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री मोटर मार्ग बड़े वाहनों के लिए खुला,एनएच 94 को बधाई…

admin

You cannot copy content of this page