Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बिजली विभाग का चेकिंग अभियान तेज, 8 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, बिजली चोरी करते एक पकड़ा

बड़कोट।
उत्तराखंड विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत गढ़ मप्पा क्षेत्र और चिलौड़ में बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बिजली बिल जमा न करने वाले 8 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए, जबकि एक उपभोक्ता को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, विभागीय टीम जब क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी चिलौड़ क्षेत्र में बृजमोहन पुत्र मदन सिंह को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए आटा चक्की चलाते हुए पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी का मामला दर्ज किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने बकाया बिलों की वसूली भी की और करीब 80 हजार रुपये की राशि वसूल की। विभाग ने साफ किया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया गया था, उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए गए हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील भी की है, ताकि इस प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अजय सेमवाल ने बताया कि विभाग द्वारा क्षेत्र में नियमित रूप से चेकिंग और वसूली अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरी और बकाया बिलों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
चेकिंग अभियान के दौरान सहायक अभियंता के साथ अवर अभियंता गौरभ नाथ, लाइनमैन दयाराम डोभाल और बाबूराम बडोनी भी टीम में शामिल रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से नियमों का पालन करने और समय पर बिल जमा करने की अपील की है।

Related posts

निकायों में जिलाधिकारी ने नियुक्त किये प्रभारी प्रशासक।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:मोरी ब्लॉक के गंगाड गांव में आग लगने की सूचना,अग्निशमन, एसडीआरएफ, राजस्व टीम मौके को रवाना

admin

बड़कोट में पानी की भारी किल्लत और आवारा पशुओं की बढ़ती सँख्या बनी परेशानी का सबब,जय हो ग्रुप ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page