Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से आए प्रस्तावों से बनेंगी सिंचाई गुल,किसानों को मिलेगा लाभ,खेती की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए योजनाओं की समीक्षा… पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी ।जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने गुरुवार को लघु सिंचाई एवं लघु डाल खंड विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि किसान आजीविका की रीढ़ हैं,इसलिए विभाग इस बार जिला योजना में ऐसी योजनाएं शामिल करें जिनसे किसानों को सीधे लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिंचाई गुलों के निर्माण के लिए ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ योजना में शामिल किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि जहां लघु डाल विभाग की पम्पिंग योजनाएं संचालित हैं, वहां लघु सिंचाई विभाग के साथ समन्वय करते हुए कन्वर्जन के माध्यम से सिंचाई गुलों का निर्माण किया जाए। इससे किसानों की खेती के लिए सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

बैठक में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मदन मोहन शर्मा, ईई लघु डाल खंड ईई रुचि,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

डेंजर वारयल वीडियो देखकर आप भी होंगे अचंभित,बड़े हादसे को दावत देता लकड़ी का पुल, सिस्टम पर बड़ा सवाल,देखे वीडियो, पढ़े खबर…..

admin

पत्रकार को पित्रशोक, जाने माने थे ज्योतिषविद, क्षेत्र में शोक की लहर.पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी:बड़कोट में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर योजनादेवी को किया गया सम्मानित

admin

You cannot copy content of this page