Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी खेल देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

खुशखबरी-आर हंस पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने जीता राज्यस्तरीय कबड्डी स्वर्ण पदक,पढ़े खबर

 सुनील थपलियाल

बड़कोट
देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में 12वीं राज्य स्तरीय क्रिया प्रतियोगिता (प्रारंभिक शिक्षा, उत्तराखंड) का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर तक किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया।

इसी क्रम में आर हंस पब्लिक स्कूल बड़कोट की बालिकाओं ने कबड्डी अंडर-11 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालिकाओं की इस जीत से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे उत्तरकाशी जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय की प्रतिभाशाली टीम में — कुमारी गुंजन, स्वर्णिमा, रिया, आराध्या नौटियाल, गंगा, खुशी, आस्था और आरुषि शामिल थीं। इन बालिकाओं ने जबरदस्त टीम भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए राज्यस्तर के फाइनल मुकाबले में पौड़ी गढ़वाल की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विद्यालय के प्रबन्धक हंसपाल बिष्ट, प्रधानाचार्य  धनवीर चौहान ने सभी बालिकाओं और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव की बात है बल्कि पूरे उत्तरकाशी जिले के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

प्रधानाचार्य श्री चौहान ने बताया कि विद्यालय की बालिकाओं ने निरंतर अभ्यास और सटीक रणनीति के बल पर यह विजय प्राप्त की। वहीं, सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप व  क्षेत्रवासियों ने भी टीम की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उत्तरकाशी की बालिकाओं ने खेल के मैदान में भी साबित किया कि वह किसी से कम नहीं,” के साथ छात्राओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ी खबर :जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

Jp Bahuguna

स्वच्छ भारत अभियान को लगता पलिता यमुनोत्री के मुख्य पड़ाव में गंदगी का अंबार…. पढ़े खबर।

Arvind Thapliyal

24 घण्टे में आये 287 कोरोना के मामले,21 की गई जान

admin

You cannot copy content of this page