Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर में सरारती तत्वों का आंतक — पटाखों की दुकानों के पास हादसे की आशंका, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट।नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट में सरारती तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। दीपावली पर्व के मद्देनजर जगह-जगह पटाखों की दुकानें सज चुकी हैं, वहीं कुछ युवक इन दुकानों के नजदीक ही पटाखे फोड़कर खतरे को दावत दे रहे हैं।

नगरवासियों का कहना है कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित गश्त न करने से ऐसे सरारती तत्व खुलेआम सक्रिय हैं। उन्होंने मांग की है कि दीपावली के दौरान पुलिस लगातार गश्त में रहे, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रविवार की शाम आईटीआई रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि पटाखों की एक दुकान के पास आग लगने की स्थिति बन गई थी, लेकिन आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने नगर क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क और जागरूक किया। फायर सर्विस के एसएचओ सूरत सिंह चौहान ने सभी पटाखा व्यापारियों से दुकानों में अग्निशमन के उपकरण अनिवार्य रूप से रखने और आसपास पटाखे न फोड़ने की अपील की।

Related posts

हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर शाही स्नान के लिए पहुंची देवडोलियां, ढ़ाई सौ के लगभग आनी थी डोलियां

admin

उत्तराखंड चिन्हित आंदोलनकारियों ने 25वें राज्य स्थापना दिवस पर उठाई सम्मान पेंशन की मांग और सीएम को भेजा ज्ञापन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

रवांई कृषि एवं सांस्कृतिक विकास मेले में पंहुची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडुडी़ भूषण, हिंमाचली गायक विकी चौहान ने मचाया धमाल।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page