Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजस्व निरीक्षकों और उप निरीक्षकों ने धरना कर किया कार्य बहिष्कार… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

बड़कोट। तहसील बड़कोट के अंतर्गत पर्वतीय राजस्व निरीक्षक,राजस्व उपनिरीक्षक एवं सेवक संघ शाखा बड़कोट ने तहसील परिसर में राजस्व पुलिस कार्यों और अंश निर्धारण के काम की मांग के निस्तारण के लिए दो दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया । संघ का कहना है कि शासन को कई बार चेतावनी दी गई है, लेकिन अब तक कोई अंश निर्धारण के काम का कोई आश्वासन नही मिला तो आज और कल कार्य बहिष्कार रहेगा । राजस्व पुलिस कार्यों के बहिष्कार का ऐलान के साथ तीन और चार जून को प्रदेश स्तरीय कार्य बहिष्कार के आह्वान पर बड़कोट शाखा ने तहसील परिसर में धरना दिया । संघ शाखा अध्यक्ष वेद प्रकाश नौटियाल ने कहा कि शासन को कई बार चेतावनी और हाईकोर्ट के आदेशों का भी हवाला दिया जा चुका है। इसके बाद भी पटवारियों से राजस्व पुलिस का काम वापस नहीं लिया जा रहा है और अंश निर्धारण व सभी तकनीकी कार्यो के लिए चल रही मांगो का निस्तारण न होने से आक्रोश व्याप्त है। संघ से जुड़े सभी कर्मियों ने दोनों मांगो के निस्तारण की सरकार से मांग की है। इस मौके संघ अध्यक्ष वेदप्रकाश नौटियाल, उपाध्यक्ष नरेश रावत,

पूर्ण चन्द आर्य, अनिल सिँह, सुखबीर सिंह असवाल, खजान सिंह असवाल, राम सिंह नेगी, सुनील कुमार, ,सोनम सेमवाल,राहुल देव, शुभम तोपवाल, होशियार सिंह, सुनील कुमार, सुमित सिंह, सुमित खत्री ,चंद्रशेखर रजवार, शिवम सिंह, प्रदीप सिंह राणा, अंकित कुमार, सुमित कुकरेती, पिंकी तोमर, अभिषेक पवार, अंकित रावत, संगीता पंचोला, महेश नौटियाल, सपना आर्य, संतोष कुमार, विजय लाल आदि मौजूद थे।

Related posts

दर्दनाक हादसा:आईटीबीपी की बस गहरी खाई में गिरी,आधा दर्जन से अधिक जवानों की मौत, कई घायल

admin

“चल मेरा पहाड़ ” म्यूजिक एल्बम में पहाड़ के रीति रिवाज ,वेशभूषा व बोली का समावेश नजर आयेगा- नौटियाल

उत्तरकाशी:दिवान सिंह असवाल बने नौगांव ब्लॉक ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष

admin

You cannot copy content of this page