Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट। राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महा विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं छात्र सम्मान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहीं, मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। मालूम हो कि राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महा विद्यालय के परिसर में उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी,प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर ,प्रो.योगिता डोभाल, कॉलेज प्राचार्य विनोद कुमार, पीटीए अध्यक्ष जगवीर ,पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने वार्षिकोत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया। कालेज की छात्र छात्राओं ने गढ़वाली,कुमांऊ, रवांई, जौनपुर जौनसारी,राजस्थान संस्कृति व पंजाबी नृत्य भांगड़ा व एनएसएस कैडिट द्वारा देश भक्ति की सुंदर प्रस्तुति दी गयी। । वहीं, बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए और शिक्षा को बढ़ावा देने के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया। इसके अलावा भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। शिक्षा के कार्यक्रम वार्षिक उत्सव में आकर्षण का केंद्र बने। इसके अलावा पिछले वर्षों में परीक्षा व प्रतियोगिताओं में उत्तम नंबरों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उठकर को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर डी एफ ओ रविन्द्र पुंडीर, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी,प्रो योगिता डोभाल, प्राचार्य विनोद कुमार, प्रदीप गैरोला, जय प्रकाश रावत, जगवीर जयाडा, सुनील थपलियाल, आशीष पंवार, ऋषव कुमार, निरीश नौटियाल, सम्पन्न बहुगुणा,डॉ अंजू भट्ट,डॉ बी एल थपलियाल,जगदीश रस्तोगी, पुष्पेंद्र सेमवाल, प्रथम मिश्रा, संगीता रावत, पूजा रावत सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद थे, कार्यक्रम का संचालन प्रो दया गैरोला ने किया।

Related posts

बड़कोट में नाट्यकला एवं रंगारंग कार्यक्रम के बीच बिजली महोत्सव,विधायक ने कहा अभी बिजली से अछूते है कई गाँव के तोक,यूट्यूब चैनल में देखे वीडियो ,पढ़े खबर

admin

स्वरोजगार के लिए 1 से 15 सितम्बर तक जनपदों में लगेंगे कैम्प

admin

धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव और पुरातन छात्र मिलन समारोह, क्षेत्रिय प्रतिभाओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page