Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के इस डेंजर जोन में राहत अब आसानी से निकलेंगे वाहन… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

बड़कोट । यमुनोत्री नेशलन हाईवे इस बार चर्चाओं में है। इस बार जाम से निजात पाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा डेंजर जॉन सहित पाली गाड़ से जानकीचट्टी तक रोड़ को दो वाहनों को आरपार होने के लिए जेसीबी मशीन से सही किया गया है।यानी जहाँ पिछले वर्षों तक पुलिस की मदद से रोक रोक कर वाहन छोड़े जाते थे वही इस साल आलम बदला बदला नजर आयेगा, विभाग ने साइनबोर्ड की व्यवस्था के साथ सुगम एवं सुदृढ़ यात्रा का इंतजाम किया है।। राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सरल व सुगम यात्रा करवाने के लक्ष्य से इस बार डेंजर जॉन सहित चौक पॉइंट किलियर करवाया गया है। तीर्थयात्रियों व स्थानीय यात्रियों के वाहन आसानी से आरपार हो जा रहे है। उन्होंने बताया कि ऑल वेदर के तहत हुए चौड़ीकरण रोड़ धरासू से पालिगाड़ तक चौड़ी हो रखी है और पालिगाड़ से जानकीचट्टी तक सभी चौक पॉइंट को जेसीबी मशीन की मदद से सही करवाया गया है, सुरक्षा के लिहाज से रोड साइनबोर्ड और सुरक्षा खम्बे सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे सड़क उपयोगकर्ताओं को खतरों के बारे में सचेत करते हैं, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करते हैं, और दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा प्रदान करते हैं ये व्यवस्था इसबार देखने को मिलेगी। उन्होंने सभी यात्रा वाहनों को पहाड़ो में गति सीमा के अंतर्गत चलने की नशीहत दी है।

Related posts

गणेश चतुर्थी पर आर.के.पुरम जोगीवाला में स्थापित किये गये भगवान गणपति…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष का निधन,कांग्रेसियों में शोक की लहर

admin

उत्तरकाशी:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

admin

You cannot copy content of this page